सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में चास थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सभी दुर्गा पूजा समिति के संचालकों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।पंडाल की सुरक्षा मानकों, विसर्जन रूट, विसर्जन स्थल इत्यादि के बारे में सरकारी गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया गया। यातायात व्यवस्था, पार्किंग को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी पंडालों एवं मंदिरों में वॉलंटियर्स की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।सभी पूजा समितियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
बोकारो : सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चास थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण












Leave a Reply