𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

सिविल सर्जन हुए सेवानिवृत्त, सीएस कार्यालय में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

सिविल सर्जन हुए सेवानिवृत्त, सीएस कार्यालय में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजितसिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में उनके लिए एक भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. विश्वकर्मा के कार्यकाल में मिले निरंतर मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और साझा अनुभवों को याद किया। वक्ताओं ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डॉ. आलोक विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।विदाई समारोह में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंजू दास, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. रोहित गौतम, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, संजू कुमार सहाय, मनोज कुमार मंडल, नारायण रजवार, रामानंद प्रसाद, रणधीर कुमार, राजनिमी मुर्मू सहित सिविल सर्जन कार्यालय के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *