𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

सिंबायोसिस किड्स स्कूल में डांडिया महोत्सव की धूम

Spread the love

सिंबायोसिस किड्स स्कूल में डांडिया महोत्सव की धूम, 300 बच्चों और माताओं ने लिया भागढोल की थाप और डांडिया की झंकार पर झूम उठा विद्यालय परिसर, प्राचार्या रीना मंडल ने भी शिक्षिकाओं और माताओं संग किया गरबाधनबाद: बरवाअड्डा स्थित सिंबायोसिस किड्स स्कूल में बुधवार को डांडिया महोत्सव एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना मंडल तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।महोत्सव में लगभग 300 छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों और माताओं ने डांडिया एवं गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ढोल की थाप और डांडिया की झंकार से पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्राचार्या रीना मंडल की सहभागिता रही। उन्होंने स्वयं शिक्षिकाओं, बच्चों और उनकी माताओं के साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य किया। उनकी भागीदारी ने आयोजन के उत्साह को और बढ़ा दिया।इस अवसर पर प्राचार्या रीना मंडल ने कहा कि डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शक्ति, भक्ति और एकता का प्रतीक है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है।उन्होंने माताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। बच्चों और माताओं की संयुक्त भागीदारी परिवार में एकता तथा संस्कारों का सुंदर संदेश देती है।विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, बाल प्रतिभा और मातृशक्ति के सम्मान का यादगार उत्सव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *