𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद शहर के स्टील गेट दुर्गा पूजा पंडाल का उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया उद्घाटन, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Spread the love

धनबाद शहर के स्टील गेट दुर्गा पूजा पंडाल का उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया उद्घाटन, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्टधनबाद शहर के स्टील गेट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सिटी एसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।उपायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएगी।उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। कोशिश है कि फ्लैग मार्च के दौरान सभी बड़े पंडालों का भ्रमण किया जाए, खासकर जहां ज्यादा भीड़ होती है। इससे अगर पूजा समिति को कोई परेशानी है तो वे सीधे पुलिस के सामने अपनी बात रख सकते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान जो कमियां दिखेंगी जैसे सड़क, लाइट, बिजली और पानी की समस्या, उसे भी संबंधित विभाग से समन्वय कर तुरंत ठीक कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *