धनबाद : एमएसएमई की योजनाओं को लेकर उद्यमियों को किया गया जागरूकधनबाद में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा#धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में सोमवार को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से ‘उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं, विशेष रूप से राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना और सार्वजनिक खरीद नीति के प्रावधानों के प्रति उद्यमियों को जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सार्वजनिक खरीद के तहत एससी-एसटी उद्यमियों के लिए निर्धारित खरीद लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में योजना महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में नए उद्यमियों को उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के फायदे बताए गए। वहीं, मौजूदा उद्यमियों को वेंडर रजिस्ट्रेशन, आवश्यक दस्तावेज, ई-टेंडरिंग, सीपीएसई में सप्लाई के अवसर, ऋण सुविधाओं और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई।नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, रांची की वरीय शाखा प्रबंधक किरण मारिया तिरु ने सार्वजनिक खरीद नीति के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीति के तहत सरकारी खरीद में एससी/एसटी स्वामित्व वाले एमएसएमई से 4 प्रतिशत तथा महिला उद्यमियों के स्वामित्व वाले एमएसएमई से 3 प्रतिशत खरीद का प्रावधान है।तकनीकी सत्र में एमएसएमई, विभिन्न बैंकों, बीसीसीएल, डीवीसी, जिला उद्योग केंद्र सहित प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उद्यमियों को वित्तीय सहायता, वेंडर एम्पैनलमेंट और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों और प्रमुख संस्थानों के बीच सीधे संवाद का अवसर भी मिला।इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, सहायक निदेशक एमएसएमई सुजीत कुमार, जेम से सुबोध कांत, आरसेटी निदेशक अभिषेक कंडुलना, एचडीएफसी बैंक के अमित कुमार पॉल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सच्चिदानंद सिंह, बीसीसीएल से विक्की आनंद एवं निखिल प्रकाश, डीवीसी से विनय कुमार एवं लोकेश मंडल, झारखंड ग्रामीण बैंक से मनोज कुमार पॉल समेत कई अधिकारी, विशेषज्ञ और उद्यमी मौजूद रहे।
धनबाद : एमएसएमई की योजनाओं को लेकर उद्यमियों को किया गया जागरूक












Leave a Reply