धनबाद : मिशन अमानत: धनबाद पुलिस ने 29 लोगों को लौटाए गुम/चोरी हुए मोबाइलधनबाद : गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस पाकर 29 लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने मिशन अमानत के तहत सराहनीय पहल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 29 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।25 अगस्त को आयोजित इस अभियान के दौरान मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने धनबाद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से आम लोगों में यह संदेश गया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराने पर उसे तकनीकी माध्यम से खोजकर वापस पाने की उम्मीद बढ़ जाती है।धनबाद पुलिस ने बताया कि मिशन अमानत के तहत प्रत्येक माह की 25 तारीख को गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने का अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की है।
धनबाद : मिशन अमानत: धनबाद पुलिस ने 29 लोगों को लौटाए गुम/चोरी हुए मोबाइल












Leave a Reply