𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनबाद : सुपरवाइजरों को समय-सीमा में डिजिटाइजेशन पूर्ण करने का कड़ा निर्देश

Spread the love

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत फॉर्म डिजिटाइजेशन की धीमी गति पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने सख्त रुख अपनाया है। कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति को देखते हुए डीडीसी ने धनबाद विधानसभा और झरिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान डीडीसी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक हुए फॉर्म डिजिटाइजेशन के आंकड़ों की समीक्षा की। लक्ष्य के मुकाबले कम डिजिटाइजेशन होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित सभी फॉर्मों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग करें और जहां भी तकनीकी या व्यावहारिक समस्या आ रही है, उसका तुरंत निराकरण कराएं।डीडीसी ने कहा यदि दी गई समय-सीमा के अंदर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *