𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में घायल युवक की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Spread the love

नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में घायल युवक की मौत, शव रखकर प्रदर्शनधैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जाता है कि मिथलेश घर जा रहे थे। इसी दौरान गलीनुमा सड़क पर नगर निगम की कचरा ढोने वाली गाड़ी बैक कर रही थी। इसी क्रम में वाहन की चपेट में आने से मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मिथलेश शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। वह कपड़ा धोने और प्रेस करने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।गुरुवार को परिजन और स्थानीय लोग लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। ऐसे में परिवार के भविष्य को देखते हुए निगम प्रशासन को उचित मुआवजा और नियोजन देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *