𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में दिशा बैठक, DC ने दुर्गापूजा से पहले सड़कें दुरुस्त कराने का दिया निर्देश

Spread the love

सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में दिशा बैठक, DC ने दुर्गापूजा से पहले सड़कें दुरुस्त कराने का दिया निर्देशधनबाद सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ जिले की सड़क, पेयजल, बिजली, ट्रैफिक, अतिक्रमण और जनसमस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के मुख्य फैसले🔹 दुर्गापूजा से पहले सड़कें दुरुस्त — बलियापुर रोड, मनईटांड़ सहित शहर की प्रमुख क्षतिग्रस्त सड़कों को 7 से 10 दिनों में मोटरेबल बनाने का लक्ष्य।🔹 जल जीवन मिशन पर सख्ती — संवेदकों की लापरवाही से लंबित 5-6 बड़ी परियोजनाओं के अनुबंध रद्द करने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी गई। नए संवेदक से काम युद्धस्तर पर कराने की तैयारी।🔹 जलजमाव और बिजली तार — जलजमाव की समस्या तथा झूलते बिजली तारों को दुरुस्त करने का विशेष अभियान एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश।🔹 पूजा में ट्रैफिक व्यवस्था — दोपहिया और चारपहिया वाहनों के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएंगे। सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी।🔹 गोविंदपुर जाम पर प्लान — 32 स्वयंसेवकों की मदद से गोविंदपुर में यातायात को जाममुक्त रखने की व्यवस्था।🔹 अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी — गोविंदपुर समेत प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।🔹 ACB जांच वाली सड़कों का मामला — नगर निगम की लंबित सड़कों की मरम्मत के लिए SSP एसीबी से NOC लेने का प्रयास करेंगे।🔹 पेयजल योजनाओं पर फोकस — माडा जलापूर्ति फेज-2, धनबाद शहरी जलापूर्ति फेज-2 और बाघमारा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर चर्चा।🔹 जामाडोबा पाइपलाइन — जामाडोबा पेयजल पाइपलाइन को माडा की पाइपलाइन से इंटरकनेक्ट करने का सुझाव।🔹 झरिया-सिंदरी सड़क — कतरास मोड़ से सिंदरी तक सड़क के बीच डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव।🔹 टुंडी में बिजली और एलिफेंट कॉरिडोर — निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा हाथी कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा।🔹 आठ लेन सड़क — आठ लेन सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर।🔹 नावाडीह जलजमाव — नावाडीह में जलजमाव की समस्या के समाधान का निर्देश।🔹 BBMKU भूमि की सुरक्षा — विश्वविद्यालय की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए भूमि सर्वे का सुझाव।🔹 झरिया अंचल कार्यालय — जर्जर भवन की मरम्मत अथवा नए भवन निर्माण का प्रस्ताव।🔹 गोविंदपुर में यातायात और सुरक्षा — प्रमुख मार्गों पर सुचारू आवागमन तथा बिरसा मुंडा पार्क के पास शराब दुकान से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा। 100+ योजनाओं की समीक्षाबैठक में मनरेगा, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा, नमामि गंगे, अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आंगनबाड़ी-पोषण 2.0, पीएम उज्ज्वला, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन-धन, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि, शिक्षा, पीएम पोषण समेत 100 से अधिक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान आम लोगों को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।#DhanbadNews #DishaMeeting #Dhanbad #DhanbadNewsToday #DurgaPuja2026 #RoadDevelopment #WaterSupply #RoadSafety #JharkhandNews #BreakingNews #DhanbadUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *