दुमका : गांधी मैदान से दुधानी तक NH 114A की होगी मरम्मती! DC ने NH को लिखा पत्र, मरम्मती कार्य तत्काल शुरू करने का दिया निर्देशदुमका : शहर के दुमका के गांधी मैदान से लेकर दुधानी टॉवर चौक (बायपास रोड) तक जर्जर हो चुकी NH 114A सड़क की मरम्मती का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल देवघर के के कार्यपालक अभियंता को एक पत्र लिखकर सड़क की तत्काल मरम्मती का निर्देश दिया है। यह सड़क काफी जर्जर और बदहाल हो चुकी है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। बता दे कि दुमका टकाटक लाइव ने सबसे पहले इस सड़क की दुर्दशा पर खबर दिखायी थी। जानकारी के मुताबिक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका बायपास सड़क में विभिन्न स्थानों में गड्डों तथा क्षतिग्रस्त सतह की वजह से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी तथा दुर्घटना की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये सड़क की मरम्मती तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है।उपायुक्त ने इस मामले को सीधे तौर पर जनसुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय बताते हुए निर्देश दिया है कि दुमका बाईपास सड़क का तत्काल स्थल निरीक्षण कर अविलंब आवश्यक मरम्मत/पैचवर्क का कार्य शुरू कराया जाए।उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि सड़क की वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मती एवं अनुरक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि आम लोगों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके।दुर्घटना की आशंका को लेकर प्रशासन गंभीरदुमका बाईपास जिले के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन इस मार्ग से होता है। ऐसे में सड़क पर गड्ढों के होने एवं क्षतिग्रस्त सतह की स्थिति न केवल यातायात को प्रभावित कर रही है, बल्कि वाहन चालकों और आम राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन रही है।
दुमका : गांधी मैदान से दुधानी तक NH 114A की होगी मरम्मती! DC ने NH को लिखा पत्र, मरम्मती कार्य तत्काल शुरू करने का दिया निर्देश












Leave a Reply