𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुर्गा पूजा को लेकर दुमका पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं से की शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील

Spread the love

दुर्गा पूजा को लेकर दुमका पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं से की शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपीलभटके बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की मदद करें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईदुमका। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए दुमका पुलिस ने आम जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने पूजा पंडालों में भीड़ के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की सलाह दी है।दुमका पुलिस की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि पूजा पंडाल भ्रमण के दौरान अभिभावक अपने बच्चों की जेब में एक पर्ची पर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें। यदि कोई बच्चा, बुजुर्ग या महिला भटक जाए, तो उसे संबंधित पूजा पंडाल तक पहुंचाने में मदद करें अथवा डायल 112 पर सूचना दें।पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपने कीमती सामान और गहनों का विशेष ध्यान रखने को कहा है। पूजा के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या बैग, खिलौना, गाड़ी अथवा अन्य लावारिस सामान दिखाई दे, तो उसे हाथ न लगाएं। इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी या स्थानीय थाना को दें।■सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचेंदुमका पुलिस ने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर भी लोगों को सचेत किया है। किसी भी धर्म या धार्मिक भावना को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट नहीं करने और बिना पुष्टि के किसी भी अफवाह को आगे नहीं बढ़ाने की अपील की गई है। व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन तथा फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को भी आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी सामग्री साझा किए जाने पर संबंधित ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।■यातायात नियमों का पालन करने की अपीलपूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान दोपहिया वाहनों में डबल लॉक यानी ताला या चेन का प्रयोग करने तथा प्रशासन और पूजा समितियों द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है। शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने का भी निर्देश दिया गया है।पुलिस ने लोगों को याद दिलाया है कि वे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे उनके विरुद्ध विधिसम्मत या दंडात्मक कार्रवाई की नौबत आए।■आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्कदुमका पुलिस ने आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी से 9262998601 या डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है।इसके अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), दुमका के लिए 9470591002, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जरमुंडी) के लिए 9470591006, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), दुमका के लिए 9470591003 तथा पुलिस अधीक्षक, दुमका के लिए 9470591001 नंबर जारी किए गए हैं।दुमका पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आम जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। #दुमका_पुलिस #दुर्गापूजा #दुमका_समाचार #सुरक्षा_व्यवस्था #पुलिस_अपील #डायल112 #यातायात_सुरक्षा #सोशल_मीडिया_सतर्कता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *