𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

सिंबायोसिस किड्स स्कूल में धूमधाम से मना दुर्गा उत्सव

Spread the love

सिंबायोसिस किड्स स्कूल में धूमधाम से मना दुर्गा उत्सव, ‘महिषासुर मर्दिनी’ मुख्य आकर्षणधनबाद। बरवाअड्डा स्थित सिंबायोसिस किड्स स्कूल में मंगलवार को शारदीय दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ढाक की गूंज, शंखध्वनि और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, धरणीधर मंडल, विद्यालय के निदेशक आशीष मंडल, प्राचार्या रीना मंडल और सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विद्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 100 बच्चों ने ‘महिषासुर मर्दिनी’ की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य और नाटक के माध्यम से बच्चों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और महिषासुर वध की कथा को जीवंत कर दिया। वहीं, कक्षा एक और दो के बच्चों ने बंगाली भाषा में ‘ दुर्गा पूजा पर कविता’ प्रस्तुत की। प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के बच्चों ने ‘जागो शक्ति’ सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक बंगाली परिधान में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।मुख्य अतिथि फूलचंद मंडल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने पर जोर दिया।प्राचार्या रीना मंडल ने कहा कि दुर्गा उत्सव नारीशक्ति, साहस और सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मां दुर्गा की सच्ची पूजा तभी सार्थक होगी, जब हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बने।”कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से धनुची नृत्य एवं मां दुर्गा के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।#SymbiosisKidsSchool #Barwadda #DurgaUtsav #DurgaPuja20266 #MahishasuraMardini #NariShakti #SchoolCelebration #BengaliCulture #Durga Utsav #DurgaPujacelebration #Dhanbadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *