धनबाद में नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा हुआ है। बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए नंदन वर्णवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 6 हजार पैकेट नकली सिगरेट बरामद किए हैं। वहीं, आरोपी के घर से भी 86 पैकेट नकली सिगरेट मिलने की बात सामने आई है।गोल्ड फ्लैक और विल्स फ्लैक जैसे ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचकर ग्राहकों और कंपनी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसकी जांच कर इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।इस कार्रवाई के लिए बरवाअड्डा थाना की पुलिस बधाई की पात्र है। अब जरूरत है कि पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचे और नकली सिगरेट की सप्लाई के स्रोत का पता लगाए।वहीं, आम लोगों और दुकानदारों से अपील है कि सिगरेट खरीदते समय पैकेट की जांच जरूर करें। किसी भी उत्पाद के नकली होने का संदेह हो तो उसकी शिकायत संबंधित विभाग या पुलिस से करें। जागरूक रहें और नकली सामान के कारोबार को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
धनबाद में नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने शानदार कार्रवाई












Leave a Reply