𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनबाद में फल-ड्राईफ्रूट दुकान में आग,वासेपुर आरा मोड़ के पास दो दुकानें जलकर राख, 5 लाख से अधिक का नुकसान

Spread the love

धनबाद में फल-ड्राईफ्रूट दुकान में आग,वासेपुर आरा मोड़ के पास दो दुकानें जलकर राख, 5 लाख से अधिक का नुकसानधनबाद के वासेपुर आरा मोड़ के पास शनिवार देर रात फल और ड्राईफ्रूट की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने पास की एक और दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों दुकानों में रखा करीब पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।यह घटना वासेपुर आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाला की दुकान पर हुई। रविवार देर रात दुकान बंद थी, तभी उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक दोनों दुकानों में रखे फल, ड्राईफ्रूट और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। दुकानदार के मुताबिक, इस अग्निकांड में उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *