𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का श्राद्धकर्म कल, राज्यपाल-सीएम समेत जुटेंगे हजारों लोग

Spread the love

गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का श्राद्धकर्म कल, राज्यपाल-सीएम समेत जुटेंगे हजारों लोगगिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का श्राद्धकर्म कार्यक्रम कल आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्राद्धकर्म में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीआईपी आगमन और हजारों लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *