𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

गोविंदपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत, कंपनी ने दिया 3.50 लाख रुपये मुआवजा

Spread the love

गोविंदपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत, कंपनी ने दिया 3.50 लाख रुपये मुआवजागोविंदपुर : थाना क्षेत्र के फकीरडीह चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में आसनबनी-2 पंचायत के तिलावनी निवासी विदेशी मलिक के पुत्र दीपक कुमार मलिक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को मृतक के परिजनों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता हुई।वार्ता में कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को 3 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके अलावा मृतक की पत्नी सीता मलिक को कंपनी की ओर से आजीवन नौकरी देने की बात भी कही गई।मुआवजा और रोजगार को लेकर हुई इस वार्ता में समाजसेवी सह क्षेत्र संख्या 12 के भावी जिला परिषद प्रत्याशी शमीम अंसारी, 20 सूत्री गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी, राजकिशोर महतो, अकबर अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कंपनी की ओर से मुआवजे और रोजगार का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *