𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में डीडीसी एसडीएम नगर आयुक्त सिटी एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

Spread the love

धनबाद में डीडीसी एसडीएम नगर आयुक्त सिटी एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 157वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती के अवसर पर डीडीसी, एसडीएम, नगर आयुक्त सिटी एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की.गांधी सेवा से सभी पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे. यहां भी राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई. इस दौरान डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं. दोनों महापुरुषों का देश के स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान रहा है, और सभी जिलेवासियों की तरफ से हम सभी लोग, दोनों महापुरुषों के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हैं. उम्मीद करते हैं इन दोनों महापुरुषों ने जो हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है. उन पर हम अमल करें और उनके दिए हुए मूल्यों का अनुसरण और पालन करें, और समाज को विकास के पथ पर आगे ले चलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *