𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, नाबालिग बाइक चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, नाबालिग बाइक चालकों पर कार्रवाईकतरास : कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कतरास बाजार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टोटो चालकों, स्कूली वाहनों और मालवाहक वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत आवश्यक कागजातों की जांच की गई।वाहन जांच के दौरान नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि संबंधित मामलों में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने थाना चौक से बस अड्डा गुहीबांध तक सड़क के दोनों किनारे लगी सब्जी दुकानों का भी निरीक्षण किया। दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने और सड़क से हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *