𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा: दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा रद्द

Spread the love

JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा: दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा रद्दराँची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं-13वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. जेपीएससी प्रकरण में सीआईडी जांच शुरू होने के बाद कार्मिक विभाग ने दो अभ्यर्थियों सुनील दास और आर्यन की नियुक्ति की अनुशंसा रद्द कर दी है. दोनों अभ्यर्थियों का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत उप समाहर्ता (डेप्युटी कलेक्टर) के पद पर हुआ था. बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद शैक्षणिक, जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने के कारण विभाग ने यह कार्रवाई की है.अवसरों के बावजूद नहीं पहुंचे सत्यापन कराने– कार्मिक विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सुनील दास का चयन अनुसूचित जाति कोटि में और आर्यन का चयन अनारक्षित कोटि में उप समाहर्ता के पद पर हुआ था.– 19 अगस्त 2025 को मूल प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया गया था. अनुपस्थित रहने पर 20 अगस्त और फिर 28 अगस्त 2025 का समय दिया गया, लेकिन वे नहीं आए. बाद में सुनील दास ने आवेदन देकर इस्तीफा देने के लिए समय मांगा और नियुक्ति प्रक्रिया को 6 महीने आगे बढ़ाने का अनुरोध किया. कार्मिक विभाग ने एक और मौका देते हुए 3 अक्टूबर 2025 की तिथि तय की, लेकिन इस बार भी वे उपस्थित नहीं हुए.– अनारक्षित श्रेणी में अनुशंसित अभ्यर्थी आर्यन को भी दस्तावेज सत्यापन के लिए कई अवसर प्रदान किए गए, लेकिन वे भी किसी भी तिथि पर विभाग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए.नियमावली के तहत हुई कार्रवाईलगातार अनुपस्थिति और विभाग को कोई ठोस सूचना न देने पर कार्मिक विभाग ने ‘झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा नियमावली 2021’ के नियम 37 का हवाला दिया है. इस नियम के तहत पर्याप्त समय दिए जाने के बाद भी प्रमाण पत्रों की जांच न कराने के आधार पर 31 जुलाई को दोनों अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *