कतरास में पुलिस की कार्रवाई, तेज आवाज वाली मॉडिफाइड बुलेट के साथ 9 युवक पकड़े गए, 5 बाइक जब्तकतरास/धनबाद: दुर्गा पूजा के दौरान मेले, बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास हुड़दंग, स्टंटबाजी और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर कतरास पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देर रात तेज आवाज निकालने वाली मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों से घूम रहे 9 युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने उनके पास से कुल 5 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार, पूजा के दौरान कुछ युवक समूह बनाकर मॉडिफाइड बुलेट और हाईस्पीड मोटरसाइकिलों से मेला, बाजार और पूजा पंडालों के आसपास घूमते हैं। तेज आवाज में बाइक चलाने और स्टंटबाजी से आम लोगों तथा श्रद्धालुओं को परेशानी होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पुलिस विशेष निगरानी अभियान चला रही है।इसी अभियान के क्रम में देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तेज आवाज निकालते हुए इधर-उधर घूम रहे युवकों को पकड़ा और पांच मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने लाया। पुलिस अब जब्त की गई सभी मोटरसाइकिलों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।कतरास पुलिस ने पूजा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी से बचने की अपील की है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य पूजा पंडालों, बाजारों और मेला क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाना है।#KatrasPolice #DhanbadNews #DurgaPuja #ट्रैफिकसेफ्टी
कतरास में पुलिस की कार्रवाई, तेज आवाज वाली मॉडिफाइड बुलेट के साथ 9 युवक पकड़े गए, 5 बाइक जब्त












Leave a Reply