डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, बोकारो के नन्हे हाथों से बोकारो पुलिस के लिए स्नेह की राखी।रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, बोकारो में “राखी मेकिंग प्रतियोगिता” एवं “एक राखी वीर पुलिस जवानों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने हाथों से तिरंगा, रुद्राक्ष, मोती और इको-फ्रेंडली सामग्री से सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ बनाई। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्कमता एवं क्रियात्मकता दर्शनीय रही।इस वर्ष के कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों को बोकारो के कानून व्यवस्था की रक्षा के लिये तत्पर कर्मठ एवं जुझारू पुलिस अधिकारियों के लिए भेजा गया।बच्चों ने राखियों के साथ “जय हिंद” और पुलिस अधिकारियों के लिए धन्यवाद संदेश भी लिखे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में कुछ विद्यार्थियों ने चास मुफस्सिल थाना, चिकिसिया के थाना प्रभारी श्री प्रकाश मंडल एवं बोकारो पुलिस कैंप सेक्टर 12 के सार्जेंट मेजर || श्री जॉय प्रभाकर लकड़ा को राखियाँ भेंट की। विद्यार्थियों ने उनकी कलाइयों पर राखी बाँधकर उनकी दीर्घ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की और देश व समाज की सुरक्षा करने में उनके योगदान के लिए उन्हे हृदय से आभार व्यक्त किया।विद्यालय के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार सिंह एवं अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडते हैं।प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने कहा, “हम बच्चों के सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और देशभक्ति भी सिखाना चाहते हैं। पुलिस अधिकारियों के लिए राखी बनाकर बच्चों ने रक्षा का असली अर्थ एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को जाना।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, बोकारो के नन्हे हाथों से बोकारो पुलिस के लिए स्नेह की राखी।












Leave a Reply