वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर RJD का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहनधनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को RJD की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी और SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मतदाता सूची की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए और SIR प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है और मतदाता सूची से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।
वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर RJD का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन












Leave a Reply