𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

आशायें लेडीज ग्रुप ने विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन समारोह

Spread the love

आशायें लेडीज ग्रुप ने विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन समारोहरोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति मे आशायें लेडीज ग्रुप द्वारा विशेष बच्चों के साथ प्रेम, स्नेह एवं आत्मीयता के वातावरण में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्यों ने विशेष बच्चों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।इस अवसर पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। राखी बांधने के बाद बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन,मिठाई एवं उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ सदस्यों ने समय बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं।आशायें लेडीज ग्रुप की सदस्यों ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ त्योहार मनाने का उद्देश्य उनके जीवन में खुशियां बांटना, उनका उत्साह बढ़ाना तथा समाज में समावेशन और समानता का संदेश देना है।कार्यक्रम में श्रीमती सुचिता साव, सुनीता साव, बबीता सिंह, बबीता मुकेश, अंशुल नरूला सहित आशायें लेडीज ग्रुप की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।जीवन ज्योति विशेष विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय की प्रचार्या सुश्री अपर्णा दास जी ने आशायें लेडीज ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखते ही बन रही थी। समारोह ने रक्षाबंधन के पर्व को प्रेम, अपनापन और सामाजिक संवेदनशीलता के सुंदर संदेश के साथ यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *