धनबाद में 7 अक्टूबर को INDIA गठबंधन निकालेगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’, कांग्रेस ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यालय में की बैठक।धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और INDIA गठबंधन के निर्देश पर 7 अक्टूबर को होने वाले ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ को लेकर रणनीति तय की गई।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और INDIA गठबंधन ने निर्णय लिया है कि 7 अक्टूबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर यह मार्च निकाला जाएगा। इसी के तहत धनबाद में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस पार्टी अपने पूरे संगठन के साथ इस मार्च में भारी संख्या में शामिल होगी।कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आने वाले बिहार, बंगाल और लोकसभा चुनावों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है। कांग्रेस की मांग है कि SIR की प्रक्रिया रद्द की जाए, ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए और चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के विरोध और आंदोलन के डर से ही चुनाव आयोग ने कई नियमों में शिथिलता बरती है। 7 अक्टूबर को धनबाद में यह मार्च गांधी सेवा सदन से शुरू होकर डीआरएम चौक स्थित अंबेडकर चौक तक जाएगा, जहां चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस ने धनबाद की जनता, कार्यकर्ताओं और INDIA गठबंधन के सभी दलों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है।
धनबाद में 7 अक्टूबर को INDIA गठबंधन निकालेगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’, कांग्रेस ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यालय में की बैठक












Leave a Reply