𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

Spread the love

रविवार को जिले के 78 सेंटरों पर आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस संबंध में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि सेंटर में प्रवेश करने से पहले हर परीक्षार्थी की सघन जांच की गई। उनकी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। सेंटर पर पेयजल, बिजली, साइन बोर्ड, सीटिंग प्लान सहित सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने बताया कि‌ उन्होंने विभिन्न सेंटरों का भ्रमण किया। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लेकर सेंटर में प्रवेश वर्जित था। आयोग के निर्देशानुसार सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संचालित की गई। परीक्षार्थियों को निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार क्लासरूम में बैठाया गया था।उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 78 स्टैटिक दंडाधिकारी, 43 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 9 फ्लाइंग स्क्वायड एवं 105 ऑब्जर्वर तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा अवधि में सभी सेंटर की 100 मीटर परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *