𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

लिंडसे क्लब में महालया पर हुआ ‘बोधन’ नाटक का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर प्रहार

Spread the love

लिंडसे क्लब में महालया पर हुआ ‘बोधन’ नाटक का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर प्रहारधनबाद: लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी प्रांगण में महालया के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देवी दुर्गा पर आधारित सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले नृत्य नाटिका ‘बोधन’ का मंचन किया गया।प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी क्लब के महिला, पुरुष सदस्यों और बच्चों सहित लगभग 60 छोटे-बड़े कलाकारों ने इसमें अपनी प्रतिभा दिखाई। ‘बोधन’ का अर्थ देवी दुर्गा को पूजन के पूर्व जागृत करना है, जिसे नाटक के माध्यम से वर्तमान समाज की कुरीतियों के खिलाफ चेतना जगाने के रूप में प्रस्तुत किया गया।इस नाटक के माध्यम से वर्तमान शिक्षा प्रणाली की बदहाली, प्रश्न पत्र लीक और इसके कारण विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं को दर्शाया गया।कहानी में दिखाया गया कि पैसे के बल पर एक अमीर घर की बेटी प्रश्न पत्र हासिल कर स्कॉलरशिप पा लेती है, जबकि एक गरीब कुम्हार की प्रतिभाशाली बेटी इससे वंचित रह जाती है और हताश होकर आत्महत्या कर लेती है। पुत्री के वियोग में कुम्हार दुर्गा प्रतिमा बनाने से इनकार कर देता है। ग्रामीणों के बहुत आग्रह करने पर वह प्रतिमा तो बनाता है, लेकिन उसका मुखमंडल उसकी मृत बेटी से मिलता-जुलता बन जाता है।शुरुआत में ग्रामीण इसका विरोध करते हैं, लेकिन अंततः सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से इसी प्रतिमा का ‘बोधन पूजन’ कर देवी मां का आह्वान किया जाता है।कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने नृत्य-नाटिका के जरिए मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और न्याय की वर्षा करने की प्रार्थना की गई. लिंडसे क्लब के सचिव सलिल विश्वास एवं अध्यक्ष अमलेंदु सिंहा ने कलाकारों की सफलता पर बधाई देते हुए आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *