𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

25 सूत्री मांगों के समर्थन में निकला मशाल जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Spread the love

25 सूत्री मांगों के समर्थन में निकला मशाल जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्नधनबाद, 13 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय मजदूर संगठन के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम के सफाई मित्रों, चालकों, पर्यवेक्षकों एवं निगम कर्मियों की विभिन्न जायज मांगों को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस जुलूस में 55 वार्डों के सभी संगठन सदस्यों के साथ-साथ नगर निगम के सभी प्रकार के कर्मियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह मशाल जुलूस गोल्फ ग्राउंड से प्रारंभ होकर हटिया मोड़ और रणधीर वर्मा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय तक पहुँचा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निगम कर्मियों की 25 सूत्री मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाना तथा कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित कराना था।प्रमुख मांगें- बोनस एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान।- ईएसआई एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना।- सफाई मित्रों एवं अन्य कर्मियों के वेतन में वृद्धि।- योग्य कर्मियों का नियमितीकरण एवं स्थायीकरण।- सातवें वेतनमान के बकाया लाभ एवं एसीपी का भुगतान।- सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण, वर्दी एवं जोखिम भत्ता।- भविष्य निधि (पीएफ) की कटौती एवं जमा संबंधी मामलों का समाधान।- ड्यूटी के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर उचित मुआवजा एवं आश्रित को नियमानुसार नौकरी।- 2018 में हटाए गए नियम विरुद्ध चालकों सफाई मित्रों की सेवा वापसी – सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एवं ग्रेच्युटी संबंधी मामलों का समाधान।- कर्मचारियों के साथ समान सम्मान एवं न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करना।- कार्यालय कर्मियों का सरकार के निर्देशानुसार संगठन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की मांगें किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर कार्य-परिस्थितियों से संबंधित हैं। संगठन निगम प्रशासन से मांग करता है कि 25 सूत्री मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर वार्ता के माध्यम से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। यदि निगम प्रशासन इसके बावजूद मांगों को स्वीकार नहीं करता है, तो संगठन पहले एक दिवसीय धरना देगा और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेगा।इस मसाज जुलूस में हजारीबाग से आए हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि हजारीबाग नगर निगम का अध्यक्ष चुन्नू राम जी सहित कई निकायों के पदाधिकारी उपस्थित हुएसंगठन सभी 55 वार्डों के संगठन सदस्यों, सफाई मित्रों, चालकों, पर्यवेक्षकों एवं सभी प्रकार के निगम कर्मियों को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए धन्यवाद देता है। साथ ही, मीडिया बंधुओं के प्रति भी आभार व्यक्त करता है, जो कर्मचारियों की समस्याओं और आवाज़ को समाज एवं प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।हमारा संकल्प है—एकता, सम्मान और अधिकार। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक संगठन संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *