𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

जामाडोबा के बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ

Spread the love

जामाडोबा के बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशततीन साल बाद फिर उसी स्थान पर धंसी जमीन..

ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप धनबाद के जामाडोबा स्थित बड़कीटांड़-जीतपुर रोड पर रविवार देर शाम अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क किनारे बड़ा गोफ बन जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही। मौके पर केवल बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।बीते देर शाम तेज आवाज के साथ सड़क किनारे जमीन धंस गई और बड़ा गोफ बन गया। यह सड़क हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ लगातार चौड़ा हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल केवल बैरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क किया गया है।ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमिगत खनन के बाद नियमानुसार बालू भराव नहीं होने के कारण जमीन के नीचे खाली जगह बन रही है और लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर जमीन धंसी थी, लेकिन उस समय स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब फिर उसी जगह गोफ बनने से लोगों में डर का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कोलियरी प्रबंधन से तत्काल तकनीकी जांच कराने, भू-धंसान वाले हिस्से की मरम्मत करने और भूमिगत खाली स्थानों का सुरक्षित भराव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क और आसपास की आबादी किसी बड़े हादसे की चपेट में आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *