𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

कानपुर : श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामादेवी चौराहा एवं जाजमऊ क्षेत्र का निरीक्षण

Spread the love

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा रामादेवी चौराहा एवं जाजमऊ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री कपिल देव सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पार्किंग एवं पुलिस बल की तैनाती सहित समस्त सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।__अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखें, यातायात को निर्बाध संचालित करें, आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में बाधा न आने दें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *