खजूरी से चाँदपुर तक सुरक्षा, ट्रैफिक, बैरिकेडिंग, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा; श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश।श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।दोनों अधिकारियों ने खजूरी से चाँदपुर तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इन व्यवस्थाओं की हुई समीक्षानिरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रखने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।CCTV से होगी लगातार निगरानीपुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और CCTV कैमरों सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकताजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
कांवड़ यात्रा को लेकर वाराणसी प्रशासन अलर्ट, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने किया पूरे रूट का निरीक्षण














Leave a Reply