𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जटिल इम्प्लांट रिमूवल का सफल ऑपरेशन।

Spread the love

कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जटिल इम्प्लांट रिमूवल का सफल ऑपरेशन।कानपुर में डॉक्टरों की टीम ने 15 वर्षीय मरीज के जटिल इम्प्लांट रिमूवल का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।जानकारी के मुताबिक मरीज रिम्शा खान करीब 4 वर्ष पूर्व घर की सीढ़ियों से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई थी। इलाज के दौरान पैर में इम्प्लांट लगाया गया था लेकिन समय के साथ इम्प्लांट के कारण परेशानी होने लगी।उर्सला अस्पताल में इम्प्लांट निकालने का प्रयास सफल नहीं होने के बाद मरीज को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय कुमार एवं उनकी टीम की निगरानी में मरीज को भर्ती कर जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बेहतर बताई जा रही है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। कॉलेज प्रशासन ने इस सफल उपचार को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *