𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

Spread the love

वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारीवाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 8 उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई चौकी प्रभारियों का समायोजन किया गया है, जबकि कुछ को रिक्त पदों के सापेक्ष नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं: उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह – चौकी प्रभारी पियरी (थाना चौक) से चौकी प्रभारी चौकाघाट (थाना जैतपुरा)। उपनिरीक्षक प्रशांत शिवहरे – चौकी प्रभारी चौकाघाट (थाना जैतपुरा) से चौकी प्रभारी पियरी (थाना चौक)। उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी – चौकी प्रभारी मच्छोदरी (थाना आदमपुर) से चौकी प्रभारी नगर निगम (थाना सिगरा)। उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी – चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल (थाना चौक) से चौकी प्रभारी मच्छोदरी (थाना आदमपुर)। उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा – थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल (थाना चौक)। उपनिरीक्षक राजकुमार – चौकी प्रभारी गायघाट (थाना कोतवाली) से थाना कोतवाली। उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह – थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी गायघाट (थाना कोतवाली)। उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय – काशी जोन से चौकी प्रभारी सरैया (थाना जैतपुरा)।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा विभिन्न थानों एवं चौकियों पर पुलिसिंग को प्रभावी बनाना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *