𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी : बारिश में छाता लेकर सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त, काशी में जलभराव का लिया जायजा

Spread the love

बारिश में छाता लेकर सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त, काशी में जलभराव का लिया जायजाकचहरी से सिगरा तक ग्राउंड पर दिखे नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पंप और सफाई टीम ने घंटों में खाली कराया पानीवाराणसी। शहर में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल खुद सड़क पर उतरे और शहर के कई संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों का मौके पर निरीक्षण किया।नगर आयुक्त ने छाता लेकर और कई स्थानों पर पैदल घूमकर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज रोड, तारी खाना तिराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, मरी माता, मलदहिया, साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, अंधरापुल और मकबूल आलम रोड समेत करीब डेढ़ दर्जन इलाकों का निरीक्षण किया।मौके पर पहुंची टीम, कुछ ही घंटों में निकाला पानीनिरीक्षण के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम की टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। पंपों और सफाई कर्मचारियों की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी का काम कराया गया, जिसके बाद कुछ ही घंटों में कई स्थानों पर जमा पानी निकाल दिया गया।नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली। नागरिकों ने बारिश के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों के मौके पर पहुंचकर जल निकासी कराने की कार्रवाई को सराहनीय बताया।नगर आयुक्त ने दिए 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देशनिरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जलभराव की शिकायत मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए।उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीमों को 24 घंटे अलर्ट और फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।बारिश के बीच नगर निगम की यह सक्रियता ऐसे समय में सामने आई है, जब शहर के कई निचले और संवेदनशील इलाकों में जलभराव की आशंका बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *