𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

काशी पहुंचे CM योगी, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

Spread the love

काशी पहुंचे CM योगी, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

काशी पहुंचे CM योगी, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभवाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे और सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की मौजूदगी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया जा रहा है। इस वर्ष के अभियान का फोकस महिलाओं, बच्चों और किशोरों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने पर है। अभियान की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए जाने के साथ पोषण मेले और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्षों की उपलब्धियों को भी कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भारत-जापान मैत्री और सहयोग का प्रतीक है। जापानी सहयोग से निर्मित यह केंद्र काशी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, कला-संस्कृति और विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों का प्रमुख स्थल बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *