SP आकाश पटेल का चकिया थाने पर औचक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर यक्ष ऐप तक की जांचमहिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण और डिजिटल बीट पुलिसिंग पर जोरचंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को थाना चकिया का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखागार, मालखाना, शस्त्रागार एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने, महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही यक्ष ऐप पर डेटा अपडेट, डिजिटल बीट पुलिसिंग, अपराधियों की निगरानी और क्षेत्र में नियमित गश्त एवं चेकिंग व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।एसपी आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
SP आकाश पटेल का चकिया थाने पर औचक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर यक्ष ऐप तक की जांच














Leave a Reply