कानपुर नगर में बर्रा थाना पुलिस को नशे के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 492.3 ग्राम नाजायज चरस बरामद किया।यह कार्रवाई थाना बर्रा क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस दस्तावेज के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 306/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बर्रा, कानपुर नगर में कार्रवाई की गई है।इसके अलावा मु0स0 152/2026 धारा 60आबकारी अधि., मु0 0084/2026धारा 4/25 आर्म एक्ट के तहत पूर्व में कार्यवाही हो चुकी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रविन्द्र श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी जरौलीफेस-1 उ0नि0 अंकुर मलिक , उ 0नि0 आशीष तिवारी , उ0नि0 आयुष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
कानपुर नगर में बर्रा थाना पुलिस को नशे के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता: एक अभियुक्त गिरफ्तार














Leave a Reply