𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर : पुलिस आयुक्त ने जीजीआईसी चुन्नीगंज में छात्राओं से किया संवाद, महिला हेल्प डेस्क और पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई

Spread the love

पुलिस आयुक्त ने जीजीआईसी चुन्नीगंज में छात्राओं से किया संवाद, महिला हेल्प डेस्क और पुलिस की कार्यप्रणाली समझाईकानपुर। थाना कर्नलगंज क्षेत्र के चुन्नीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं से संवाद कर उन्हें कानून, पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।पुलिस आयुक्त ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपराध रजिस्टर तथा पुलिस द्वारा रखे जाने वाले अभिलेखों की भूमिका समझाई। साथ ही पुलिस के शस्त्रों के संबंध में भी छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए समझाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं और छात्राएं पुलिस से किस प्रकार सहायता प्राप्त कर सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया। छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क में सावधानी बरतने तथा अपनी निजी तस्वीरें और जानकारियां साझा करने से पहले सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस अधिकारियों ने नई पीढ़ी के सामने आ रही चुनौतियों और जेन-जी से जुड़ी समस्याओं पर भी छात्राओं से संवाद किया। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव, सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और डिजिटल प्राइवेसी के महत्व को समझाया गया। छात्राओं को बताया गया कि तकनीक का उपयोग सुविधाजनक होने के साथ-साथ जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ किया जाना जरूरी है।छात्राओं को किसी भी समस्या, अपराध या आपात स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपलब्ध पुलिस हेल्पलाइन और सहायता तंत्र के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज अंजना दहिया तथा प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं के सवालों और जिज्ञासाओं को भी सुना तथा उन्हें कानून और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *