कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव स्थित ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ऑयल टैंक में लोडिंग के दौरान लगी आगजानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में पुराने टायरों को गलाकर पायरोलिसिस तेल बनाने का काम किया जाता है। हादसे के वक्त छह मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। रविवार शाम करीब पांच बजे ऑयल टैंक में टायर लोडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें और धुएं का काला गुबार इतना ऊंचा उठा कि करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबूघटना की सूचना मिलते ही माती और भोगनीपुर थाने की पुलिस के साथ दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद टैंक को ठंडा करने के लिए पानी की बौछारें की गईं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजाहादसे की जानकारी मिलते ही एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे, एएसपी आलोक प्रसाद और सीओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री मालिक को भी मौके पर बुलाया गया है। अब जांच के दायरे में सुरक्षा इंतजामइस दर्दनाक हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 2 मजदूरों की मौत, 4 ने भागकर बचाई जान















Leave a Reply