𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर : साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश, फर्जी फर्म बनाकर लगभग 250 करोड़ रूपये की साइबर ठगी, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

*NCRP पोर्टल की निगरानी से साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश, फर्जी फर्म बनाकर लगभग 250 करोड़ रूपये की साइबर ठगी, पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* भारत सरकार के NCRP पोर्टल की लगातार मॉनिटरिंग के दौरान कुछ संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में एक खाते में लगभग ₹8 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन तथा विभिन्न राज्यों से 116 शिकायतें पाई गईं। विस्तृत जांच में सामने आया कि फर्जी फर्म बनाकर साइबर फ्रॉड की धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था। जांच के दौरान ऐसी कुल 05 फर्मों की जानकारी सामने आई, जिनसे संबंधित खातों पर NCRP पोर्टल के माध्यम से कुल 322 शिकायतें तथा लगभग ₹250 करोड़ की संदिग्ध धनराशि के लेन-देन का पता चला। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए विपिन कुमार, शिव प्रताप सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूछताछ में फर्जी फर्म एवं बैंक खाते खुलवाने, किराये पर परिसर उपलब्ध कराने तथा दस्तावेज तैयार कराने में अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आई है। प्रकरण में राजशेखर एवं हिमांशु गौतम सहित अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा मनी ट्रेल की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *