𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

“माफिया के कब्जे वाली जमीन पर अब गरीबों के घर, सफाई कर्मियों के सम्मान के मंच से योगी का बड़ा संदेश!”

Spread the love

“माफिया के कब्जे वाली जमीन पर अब गरीबों के घर, सफाई कर्मियों के सम्मान के मंच से योगी का बड़ा संदेश!”वाराणसी में स्वच्छता मित्रों का सम्मान, सीएम योगी बोले—माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी मेंवाराणसी, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी के कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में नगर निगम और जल निगम के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें अपने हाथों से भोजन भी परोसा। मंच से 10 स्वच्छता कर्मियों को माला, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की उस नींव के पत्थर की तरह हैं, जो भले ही दिखाई न दें, लेकिन पूरी इमारत उन्हीं के सहारे खड़ी होती है। सर्दी, गर्मी, बरसात, आंधी-तूफान और त्योहारों के दौरान भी स्वच्छता मित्र सड़कों पर उतरकर लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराते हैं।कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगे घरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे।स्वच्छता कर्मियों के मानदेय पर सख्त संदेशसीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय, ईएसआई के तहत इलाज की सुविधा, सुरक्षा बीमा और पीएफ जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया। सरकार का उद्देश्य सफाई कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि दुर्घटना या सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।काशी के बदलते स्वरूप का किया जिक्रमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में गंदगी, जाम, खराब घाट और अन्य समस्याएं थीं, जबकि अब काशी अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।76 दिवसीय वार्ड प्रवास और स्वच्छता अभियान की सराहनासीएम योगी ने वाराणसी दक्षिण के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से 19 जुलाई से 2 अक्टूबर तक चलाए गए 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जरूरतमंदों को स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे क्षेत्र में अधिक समय दें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उनके अनुसार, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही है, जिसकी पहुंच समाज के हर घर तक हो।संवाद, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर जोरमुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद से ही निकलता है। उन्होंने नागरिकों से सरकारी निर्माणों की सुरक्षा करने, स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया।इन 10 स्वच्छता मित्रों को मिला सम्मानसमारोह में वसीम, रोहित रावत, राजकुमार, पूर्णमासी, आशुतोष, दिनेश, सुनील, रेखा, अल्पना और चिंता देवी को मंच पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।#Varanasi #Kashi #Banaras #YogiAdityanath #SwachhBharatMission #SwachhtaMitra #SwachhKashi #UttarPradesh #UPNews #VaranasiNews #MunicipalCorporation #जनहित #स्वच्छताकर्मी #काशी #varanasinews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *