कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने का विरोध करना भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू को भारी पड़ गया। आरोप है कि घर के पास स्थित पार्क में जुआ खेलने की शिकायत करने पर जुआरियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता रविवार देर शाम बर्रा थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई।मौके पर पहुंचे एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने कार्रवाई का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश की जा रही है।अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
जुए का विरोध करने पर भाजपा नेता की पिटाई ! कार्रवाई न होने पर बर्रा थाने का घेराव














Leave a Reply