𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

वाराणसी : सीपी ने 3 दरोगा और 1 मुख्य आरक्षी को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

सीपी ने 3 दरोगा और 1 मुख्य आरक्षी को दी भावभीनी विदाईवाराणसी – पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी कार्यालय में आज 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक जय प्रकाश दुबे (थाना लोहता), उप निरीक्षक राम नरायन राम (थाना भेलूपुर), उप निरीक्षक घुड़सवार पुलिस मोहन यादव (पुलिस लाइन) और मुख्य आरक्षी भरत प्रसाद (पुलिस लाइन) को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दौरान सभी को स्मृति चिह्न और फोटो फ्रेम भेंट कर स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *