𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

टेक्सटाइल के लिए हितधारकों के साथ परामर्श हेतु एक जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Spread the love

धनबाद : ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में “टेक्सटाइल के लिए ज़िला स्तर पर हितधारकों के साथ परामर्श” हेतु एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 20 उद्यमी और एसोसिएशन के सदस्य ने भाग लिया ।सर्वप्रथम श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमी और एसोसिएशन के सदस्यों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी । यह कार्यक्रम जिला निर्यात कार्य योजना और JIIPP 2026 / झारखंड टेक्सटाइल 2026 का ड्राफ्ट पर सुझाव के लिए बुलायी गयी थी |सहायक निदेशक, एमoएसoएमoईo श्री सुजीत कुमार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को आर्थिक सहायता, कौशल विकास और बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्री आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक , जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमी और एसोसिएशन के सदस्यों को टेक्सटाइल के लिए ज़िला स्तर पर हितधारकों के साथ परामर्श के बारे में विस्तृत जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम दी गई |मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, एमoएसoएमoईo धनबाद / कैलाश चंद्र गोयल, सचिव, फ्लोर मिल एसोसिएशन / अग्रिवेश चंद्र अग्रवाल, सचिव, धनबाद जिला होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन / रितेश नारनोली, सदस्य, धनबाद ज़िला थोक कपड़ा व्यापारी संघ / राम चंद्र अग्रवाल, प्रोपराइटर, जेबीएस केमिकल / श्री मनोज जैन, एकदंत ग्रुप, धनबाद / दीपक कनोडिया, डायरेक्टर, बालाजी टेक्नो पॉलीफैब्स प्राइवेट लिमिटेड / श्री मयंक अग्रवाल, प्रोपराइटर, वी कॉट स्टिच इंडस्ट्रीज़ / अशोक शर्मा, मित्तल पॉलीपैक प्राइवेट लिमिटेड / श्री अनिल कुमार, शिव शम्भू कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *