𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद : 30 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

पोषण वाटिका के विकास, संरक्षण एवं नियमित रख-रखाव हेतु 5 आंगनबाड़ी केंद्रों को विशेष रूप से किया जाएगा सम्मानितउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “उत्कृष्ट आंगनवाड़ी केंद्र सम्मान समारोह–2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित मूल्यांकन मानकों के आधार पर जिले के 30 उत्कृष्ट आंगनवाड़ी केंद्रों का चयन किया जाएगा तथा चयनित केंद्रों को 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, जिले के ऐसे 5 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पोषण वाटिका के विकास, संरक्षण एवं नियमित रख-रखाव में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर ताज़ी एवं पोषणयुक्त फल एवं सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *