उरई जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी शूटर मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 2:45 बजे कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास जोल्हूपुर-मदारीपुर जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, मोटरसाइकिल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ अधिवक्ता हत्याकांड में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
📍 स्थान: कालपी, जालौन (उरई)















Leave a Reply