𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक सड़क हुआ अतिक्रमण मुक्त

Spread the love

*हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस, आम राहगीरों के लिए राह हुई आसान*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आज एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत स्टील गेट से लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर किए गए तमाम अवैध कब्जों, अस्थायी दुकानों और खटालों को हटा दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि ​यह मुख्य मार्ग एसएनएमएमसीएच जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस और आम राहगीरों के लिए बेहद संवेदनशील है। पिछले लंबे समय से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों और खटालों के कारण यहाँ लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे एम्बुलेंस के आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही थी।उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया गया है। अस्पताल मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें।जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इस व्यस्ततम मार्ग पर सड़क पूरी तरह चौड़ी और साफ नजर आने लगी है। इससे वाहनों, विशेषकर आपातकालीन चिकित्सा वाहनों व एम्बुलेंस का आवागमन सुगम हो गया है।जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी भी दुकानदार या खटाल संचालक द्वारा इस मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।​जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में भी आने वाले दिनों में इसी तरह का सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।अभियान में धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार, अंचल निरीक्षक श्री रोशन कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *