𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

राज्य स्तरीय टीम ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण

Spread the love

राज्य स्तरीय टीम ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षणराज्य स्तरीय टीम द्वारा शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई, लाइब्रेरी, इको क्लब, विज्ञान प्रयोगशाला, विद्यालय में शौचालय, पानी, बच्चों के लिए खेलकूद, बैंड, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थित, विद्यालय में सीआरपी के द्वारा निरीक्षण आदि का अवलोकन किया।राज्य स्तरीय टीम में श्री संजय रजक, अवर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा राज्य पीएमयू टीम के श्री अभिषेक रंजन, प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा कुमारी, विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *