रुद्राक्ष में VIP कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान, पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षणवाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित कार्यक्रम और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के प्रस्तावित आगमन को लेकर वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।सेवा संकल्प बाइक यात्रा पर भी नजरकार्यक्रम स्थल से गुजरात के वडनगर तक प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने निर्धारित रूट, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा के सुचारु संचालन की तैयारियों की समीक्षा की।अधिकारियों को रूट पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।एंटी-सबोटाज चेकिंग से लेकर डॉग स्क्वायड तकपुलिस के मुताबिक कार्यक्रम स्थल और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर—🔹 पर्याप्त पुलिस और PAC बल की तैनाती🔹 सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती🔹 एंटी-सबोटाज चेकिंग🔹 डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते से जांच🔹 ड्रोन और CCTV से लगातार निगरानी🔹 संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजररखने के निर्देश दिए गए हैं।प्रवेश-निकास पर सख्त चेकिंगकार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।आमजन और VIP के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाए जाने तथा आवश्यकतानुसार मजबूत बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।ट्रैफिक और पार्किंग पर भी फोकसपुलिस आयुक्त ने वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन प्वाइंट को पहले से चिन्हित कर प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की रूट, डायवर्जन और पार्किंग को लेकर ब्रीफिंग पर भी जोर दिया गया।किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था और वायरलेस संचार प्रणाली को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।ये अधिकारी रहे मौजूदब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार समेत कमिश्नरेट वाराणसी और बाहरी जनपदों से आए राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।काशी में बड़े कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर।
रुद्राक्ष में VIP कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान, पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण















Leave a Reply