जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश—‘छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, DM-SP खुद रखें नजर’पुलिस-राजस्व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनीलखनऊ, 21 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलों में होने वाली छोटी घटनाओं पर भी प्रशासन और पुलिस तत्काल ध्यान दें, ताकि मामले आगे न बढ़ें। DM-SP खुद घटनास्थल पर पहुंचेंमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी छोटी घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित की सुनवाई करें। उन्होंने अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। सीएम ने यह भी कहा कि छोटी घटनाओं में प्रशासनिक या पुलिस स्तर पर उदासीनता और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।पुलिस शिकायतों पर अधिकारियों की जवाबदेहीजनता दर्शन में पुलिस और राजस्व से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर, ADG, IG, DIG और SSP स्तर के अधिकारियों को नियमित रूप से जनसमस्याओं की समीक्षा और समाधान कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यदि किसी अधीनस्थ अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही की शिकायत सामने आती है तो उसके स्तर पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।प्रशासन को दिए ये निर्देशशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।जरूरतमंद मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो।पुलिस एवं राजस्व से जुड़ी शिकायतों की वरिष्ठ अधिकारी नियमित समीक्षा करें। जब बच्चे ने नहीं लौटाई मुख्यमंत्री की चॉकलेटजनता दर्शन के दौरान एक मां के साथ पहुंचे छोटे बच्चे से मुख्यमंत्री ने उसका हालचाल पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चे को चॉकलेट दी। जब उन्होंने वापस चॉकलेट मांगने की बात कही तो बच्चे ने मना कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री ने बच्चे को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश—‘छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, DM-SP खुद रखें नजर’















Leave a Reply