*दुर्गा पूजा-दशहरा से पहले ADG नवीन अरोड़ा ने कसी पुलिस की कमान, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण की समीक्षा*✨वाराणसी। आगामी दुर्गा पूजा (शारदीय नवरात्रि) और दशहरा पर्व के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री नवीन अरोड़ा ने बुधवार को वाराणसी जोन के प्रेरणा सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी रेंज और जनपदों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और पुलिस के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।✨बैठक में प्रमुख अपराधों के अनावरण, 60/90 दिवस से अधिक लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, लंबित माल के निस्तारण, जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, सक्रिय अपराधियों की निगरानी तथा शरीर, संपत्ति और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।*चार स्तरों पर चल रहे अभियानों की समीक्षा*✨ADG ने बताया कि वाराणसी जोन में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए चतुःस्तरीय अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश स्तर पर 60/90 दिवस विवेचना निस्तारण अभियान, जोन स्तर पर ई-साक्ष्य, परिक्षेत्र स्तर पर मीरजापुर में साइबर अपराध, वाराणसी में ई-समन और आजमगढ़ में अपहृता बरामदगी अभियान शामिल हैं। जनपद स्तर पर भी अलग-अलग अभियानों को चलाया जा रहा है। गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और सोनभद्र में एनबीडब्ल्यू, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान, जबकि मऊ, मीरजापुर, भदोही और चंदौली में यक्ष एप की प्रविष्टियों को बेहतर करने का अभियान चलाया गया। बलिया में लंबित माल के निस्तारण पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।*मऊ का विवेचना निस्तारण बेहतर, गाजीपुर को सुधार के निर्देश*✨60/90 दिवस की विवेचनाओं के निस्तारण में मऊ जनपद का प्रदर्शन बेहतर पाया गया, जबकि गाजीपुर को सुधार के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में आजमगढ़ का प्रदर्शन बेहतर रहा। वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में बलिया ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि चंदौली को और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ई-समन की तामीला में आजमगढ़ का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि बलिया को सुधार के लिए निर्देशित किया गया। ई-साक्ष्य के उपयोग में भी आजमगढ़ का प्रदर्शन बेहतर रहा और चंदौली को सुधार के निर्देश दिए गए।*आईजीआरएस में वाराणसी जोन प्रदेश में प्रथम*✨आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में वाराणसी जोन प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। ADG ने जनपद स्तर पर डिफाल्टर संदर्भों की समीक्षा कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मीडिया रिस्पांस में बेहतर प्रदर्शन के लिए आजमगढ़ की सराहना की गई। माल निस्तारण में मीरजापुर जनपद जोन में प्रथम रहा। वहीं, 1 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 के बीच जोन में कुल 62 पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें चंदौली जनपद का योगदान सराहनीय रहा।*अवैध शराब, मादक पदार्थ और गौ-तस्करी पर बनेगी विशेष कार्ययोजना*✨अवैध शराब, मादक पदार्थ, गौ-तस्करी और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जोन स्तर पर अलग-अलग कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया। इन कमेटियों की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। कमेटियां संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए एसओपी और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगी। जोन के विभिन्न जनपदों में इन अपराधों में हुई गिरफ्तारियों के दौरान पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपराध के नेटवर्क और उसके तौर-तरीकों का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।*परेड और पुलिस लाइन निरीक्षण को लेकर भी निर्देश*✨ADG नवीन अरोड़ा ने अधिकारियों को पुलिस परेड के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि इससे अधिकारियों को जनपदीय लॉजिस्टिक्स और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी रहती है, जिनका आवश्यकता के अनुसार बेहतर उपयोग किया जा सकता है। सभी जनपदों के SP, ASP और CO को मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को निर्धारित दिनों में स्वयं पुलिस लाइन की परेड में शामिल होने, भ्रमण, निरीक्षण और आदेश कक्ष का संचालन करने के निर्देश दिए गए। एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, गोवध, एनडीपीएस, अवैध शस्त्र और शराब तस्करी जैसे अपराधों के नियंत्रण में गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर और चंदौली के बेहतर कार्य की समीक्षा बैठक में चर्चा हुई। सभी जनपदों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार रिपोर्ट कार्ड से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया।*धर्मांतरण मामलों में नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश*✨धर्मांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए ADG ने संबंधित मामलों में संरक्षकों, सहयोगियों और पीछे से काम कर रहे लोगों के नेटवर्क को चिन्हित कर बड़े स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल सोनभद्र श्री ऋषभ रूणवाल ने NDPS Ecosystem विषय पर प्रस्तुतीकरण देकर सुझाव दिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल ने PRV-112 के बेहतर कार्य संचालन को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए।*मीडिया को समय से सूचना देने के निर्देश*✨ADG ने सभी पुलिस अधीक्षकों को महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना समय से मीडिया को उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के अनुसार सोशल मीडिया सेल के माध्यम से अपना बाइट/वक्तव्य जारी करने के निर्देश दिए। बैठक का औपचारिक समापन श्री वैभव कृष्ण द्वारा प्रस्तुतिकरण सहित धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
दुर्गा पूजा-दशहरा से पहले ADG नवीन अरोड़ा ने कसी पुलिस की कमान, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण की समीक्षा















Leave a Reply